A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

खलारी में सजेगी अकीदत की महफिल, आज 26वाँ सालाना उर्स और फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस।।

खलारी में सजेगी अकीदत की महफिल, आज 26वाँ सालाना उर्स और फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी।  खलारी बाजारटांड़ स्थित खानकाह परिसर में हर साल की तरह इस वर्ष भी अकीदत और एहतराम के साथ 26वाँ सालाना उर्स मुबारक एवं फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामयी कार्यक्रम आज (30 जनवरी) शुक्रवार को नमाज-ए-ईशा के बाद शुरू होगा।

यह उर्स हजरत रफीक-ए-मिल्लत मोहम्मद रफीकुल कादरी (रहमतुल्लाह अलैह), जो हुजूर मुफ्ती-ए-आजम हिंद के खलीफा थे, की याद में मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों में भारी उत्साह है और तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

प्रमुख वक्ता और आकर्षण

इस रूहानी महफिल में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के मशहूर खतीब-ए-अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना मुबारक हुसैन चतुर्वेदी साहब शिरकत करेंगे। वे अपनी तकरीर के जरिए इस्लाम की शिक्षाओं और औलिया-ए-कराम की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। वहीं, अपनी सुरीली आवाज के लिए प्रसिद्ध नात-ख्वां हजरत-ए-अजमत रजा भागलपुरी साहब बारगाह-ए-रिसालत में नात-ए-पाक का नजराना पेश करेंगे।

अमन-चैन के लिए होगी दुआ

कार्यक्रम के दौरान दीनी तकरीर, नात-ओ-मनकबत और सलातो-सलाम का सिलसिला चलेगा। जलसे के आखिर में मुल्क में अमन, चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष सामूहिक दुआ मांगी जाएगी।

उर्स कमेटी और सक्रिय सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न अंजुमनों और कमेटी के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्य व पदाधिकारी निम्न हैं:

अंजुमन कदीम अहले सुन्नत (पदाधिकारी):

सदर: अख्तर रजा

सेक्रेटरी: हमद

नायब सदर: सगीर अहमद और मो० तसलीम

नायब सेक्रेटरी: मो० नजीर

खजांची: मिन्हाज आलम

नायब खजांची: सद्दाम हुसैन

अन्य अंजुमनों के पदाधिकारी:

अंजुमन गरीब नवाज: तहीरुद्दीन (सदर), जाहिद अंसारी (सेक्रेटरी)

अंजुमन तंजीम अहले सुन्नत: याकूब अंसारी (सदर), असलम अंसारी (सेक्रेटरी)

कमेटी के सक्रिय मेम्बरान:

अख्तर खान, मेनुद्दीन खान, अशरफ खान, मो० मिन्हाज, मो० कमाल, मो० मुमताज, मो० इम्तियाज, मो० सरफराज अंसारी, मो० यूनुस, मो० निसार रिजवी, मो० आरिफ हुसैन, इशरत अली, मो० जीशान, सरवर अंसारी, नजीर रजवी, सगीर अहमद, मो० कौसर, मो० रेयाजुल, गुलाम दस्तगीर, शान रजा, नियाज रिजवी, शमस रजवी।

इसके साथ ही मो० निजाम, मो० मुबारक अंसारी, मो० अकबर खान, मो० अब्दुल गनी, मो० मुदीन, मौलाना अबूजर रजा, अब्दुल खलील, अशरफ रजवी, मो० सुब्हानी, मो० मोईन, कादिर मो०, जमाल अहमद, मो० शौकत अहमद, मो० कलीम रजवी, मोहकीम खान, मो० आलम रजवी, मो० इरफान कादरी, जम्दुल वलील, मो० शफीक अंसारी, मोहर अंसारी, मो० हसन खान, मो० हसन रजवी, अब्दुल खालिक रांचवी, इम्तियाज खान, मो० मुख्तार, मो० इरफान रजवी, मो० नसीम खान, आजाद खान, अफरोज खान, शाह हुसैन अंसारी, मो० तसलीम अंसारी, मो० आलीम, मो० शमीम अंसारी, मो० मोबीन अंसारी, मो० शहजाद रजा, मो० एकराम, मो० साजिद अंसारी, मो० शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, एनामुल रजवी, नूर मो०, असलम खान, मो० तमुल अंसारी, मो० साबिर, मो० नजीर अंसारी, अब्दुल करीम, मो० शकील, मो० नसीम अहमद, मो० मुश्ताक अंसारी, जावेद अंसारी, सद्दाम आलम, अली हुसैन, परवेज खान और इस्लाम नगर से सरफराज अंसारी मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं।

अपील: उर्स कमेटी ने क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बाजारटांड़ पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Back to top button
error: Content is protected !!