A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर की छापेमारी।।

 

IMG 20260129 WA0120राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर की छापेमारी।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

रांची। आयकर विभाग ने गुरुवार को झारखंड के रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई है।
रांची के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधेया इलाके में स्थित बाबा राइस के आटा व चावल मिल प्लांट पर आयकर विभाग की टीम ने जांच की। यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं नगड़ी के बांध टोली क्षेत्र में स्थित बाबा राइस के एक अन्य प्लांट पर भी अलग टीम द्वारा छापेमारी की गई।
दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अनुमति किसी को भी परिसर में प्रवेश या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
जमशेदपुर में भी आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड नंबर-3 स्थित 33सी नंबर बंगले में सुबह से विभाग की टीम मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह आवास कारोबारी मनोज चौधरी का है, जहां वित्तीय दस्तावेजों, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
इसके अलावा हजारीबाग में भी आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें मिल के खातों, बैंक लेन-देन, निवेश और कारोबार से जुड़े तमाम वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई हैं। छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।
बताया गया है कि यह पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई थी, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी पूर्व में नहीं दी गई थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!