A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

पिपरवार में साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन।।

पिपरवार में साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। सीसीएल प्रबंधन की सीएसआर योजना के तहत और फ्लयेर एनजीओ के तत्वाधान में गुरुवार को पिपरवार क्षेत्र के बचरा हाई स्कूल से साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य रैली निकाली गई।

रैली की शुरुआत स्कूल के प्रांगण से हुई और यह बचरा माईर्न्स कॉलोनी, पीपल चौक, बचरा बाजारटांड़, बैंक मोड़, थाना चौक, बस स्टैंड, चार नम्बर चौक, कृष्णा महतो चौक, पटेल चौक, आम्बेडकर चौक, बंसत विहार, अशोक विहार सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करती हुई समाप्त हुई।

फ्लयेर एनजीओ के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जानकारी के अभाव में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में रैली और जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।

इस अवसर पर फ्लयेर के डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा, टंडवा प्रखंड के सीआरसी रविंद्र उरांव, स्टेट कोऑर्डिनेटर रविंद्र सोनार, फील्ड स्टाफ निखत प्रवीण, स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र पासवान सहित कई शिक्षक, बच्चे और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

रैली को स्थानीय प्रशासन, सीसीएल और जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!