A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अम्बेडकर भवन की दुर्दशा पर प्रशासन से सुधार की मांग।

IMG 20260312 WA0050 3झालावाड़, 12 मार्च। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान की जिला शाखा झालावाड़ ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर भवन की खराब स्थिति को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में भवन की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि जिला मुख्यालय पर फायर बिग्रेड कार्यालय के पास स्थित अम्बेडकर भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। भवन की विद्युत वायरिंग भी चोरी हो चुकी है तथा परिसर को अस्थायी रूप से नरेगा हाउस के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जहां मनरेगा से संबंधित सामग्री रखी जाती है। भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं और लंबे समय से साफ-सफाई व रखरखाव के अभाव में इसका उपयोग सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।

सोसायटी ने बताया कि अम्बेडकर भवन के निर्माण की मांग वर्ष 2013 में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा राज्य सरकार से की गई थी, जिसके बाद प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अम्बेडकर भवन बनाए गए। वर्तमान में इन भवनों का उपयोग सामाजिक बैठकों, महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाता रहा है।

सोसायटी के जिलाध्यक्ष विष्णु दयाल एवं पदाधिकारीयो ने प्रशासन से भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शीघ्र मरम्मत के लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि अम्बेडकर भवन को पुनः सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!