
पाली में मोनिका सेन नई एसपी, सिरोही में पुष्पेंद्र सिंह को लगाया।
पाली | राज्य सरकार ने 13 मार्च को देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इसमें पाली एसपी आदर्श सिधु को पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस आर्ड बटालियन, जयपुर भेजा है। उनकी जगह हाड़ी रानी बटालियन अजमेर से कंमाडेंट मोनिका सेन को लगाया है। वहीं सिरोही के एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान को एसपी सीआईडी सीबी जयपुर भेजा है। उनकी जगह एसपी-2 एसीबी जयपुर से पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को लगाया है।
[yop_poll id="10"]










