A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सोनकच्छ में निकाला गया फ्लैग मार्च

सोनकच्छ नगर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी मेम दीपा मांडवे एवं थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर ने किया।

फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया, जिसमें पुलिस बल के समस्त अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से नगर में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!