A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को पी0बी0 एरिया क्षेत्र में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक

पुटकी/लोयाबाद : पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को पी0बी0 एरिया क्षेत्र में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक की गई.जिसमे पुटकी अंचल अंतर्गत थाना/ओoपीo के प्रभारी, बीसीसीएल/टाटा जामाडोबा एव सीआईएसएफ के पदाधिकारी उपस्थित हुए.बीसीसीएल के पदाधिकारी को सीआईएसएफ की सहायता से संबंधित थाना/ओoपीo प्रभारी से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया.साथ ही जिला खनन टास्क फोर्स की बैठको में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन एव अंचल स्तरीय विगत मासिक बैठकों में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया गया.बीसीसीएल के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की अवैध खनन के संबंध में FIR हेतु प्रॉपर जानकारी के साथ संबंधित थाना को आवेदन दे.सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देश दिया गया कि अवैध खनन के संबंध में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के पदाधिकारी को बांसजोडा में अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!