हरियाणा

राजकीय महाविद्यालय होडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफल समापन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

एनएसएस समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री मोती राम जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय होडल का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

राजकीय महाविद्यालय होडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफल समापन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री मोती राम जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री वीरेश जी, श्रीमती मीनू रानी, मिस मोनिका जी तथा श्री संतोष जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन योग, व्यायाम, प्रार्थना एवं एनएसएस गीत के साथ हुई। समापन सत्र में अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने सात दिनों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त एवं प्रभावशाली विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, आत्मनिर्भरता विषयक चर्चाएं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। अपने संबोधन में श्री मोती राम जी ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। डॉ. अनिल कुमार ओझा ने भी शिविर की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!