ताज़ा खबर

हरिवंश जी पहुँचे यज्ञ स्थल, राम बाबू यादव के कार्यो को सराहा

बलिया-बैरिया।आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में जयप्रकाशनगर के दलजीत टोला में नव निर्मित श्री हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए चल रहे यज्ञ में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश जी भी पधारे। धार्मिक मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी यह श्रद्धा की धारा आध्यात्मिक नवजागरण का प्रेरक अवसर बन गया है।कहा कि मंदिर से विकास के रास्ते खुलते हैं। सिताबदियारा गांव जहां एक संत ने जय प्रकाश इंटर कालेज, अस्पताल का निर्माण कराया, उनकी मिशाल आज भी लोग देते हैं। आज के समय में पैसे बहुत से लोग कमाते हैं, लेकिन अपनी कमाई का पैसा जो समाज में खर्च करें, विकास कार्यों में खर्च करें, वह व्यक्ति महान है।उन्होंने आयोजक रामबाबू यादव, “राम”के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘राम” ने हनुमान जी का मंदिर निर्माण करा कर सनातन धर्म का ध्वज फहराने का कार्य किए है। इस मौके पर एक हजार महिला और पुरुष को अंग वस्त्र, 900 बच्चों को ड्रेस, दिव्यागजनों को उपकरण आदि भी वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी पहुंचकर मंदिर में दर्शन किया। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी,नंद जी यादव रामबली यादव अरुण सिंह जैनेन्द्र कुमार सिंह, दशरथ यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, बच्चा यादव, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, रामायण यादव, चंदन यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह और संचालन रामायण यादव ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!