A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी
Trending

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी एक घंटे की बरसात से चैती मेला का जलभराव से हुआ बुरा हाल।

IMG 20260404 WA0752 IMG 20260404 WA07511 IMG 20260404 WA0757 IMG 20260404 WA0755 IMG 20260404 WA0758गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी ऐतिहासिक चैती मेला 4 अप्रैल 2026 को 1 घंटे की बरसात से मेले में हुआ जल भराव जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं।

जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

ऐतिहासिक चैती मेला छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को रात्रि में 1 घंटे की बरसात से मेला ग्राउंड में चारों तरफ जल भराव नजर आया।बाहर से आए दुकानदार एवं झूले वाले ने अपनी समस्याएं वंदे भारत मीडिया रिपोर्टर को बताई की जरा सी बरसात होते ही ये जो जल भराव मेला ग्राउंड में हुआ है उससे हम सभी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हम कहां सोए कहां खाना बनाए और खाएं।मेली जल निकासी एवं जमीन में मिट्टी का पटाव उचित ढंग से नहीं किया गया जिससे जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है और इससे बाहर से मेले में आए दुकानदारों और झूले वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मेले की कोई भी ऐसी गली नहीं बची जिसमें जल भराव की समस्या न उत्पन्न हुई हो लगभग 1 से डेढ़ फीट तक मेले की गलियों में जलभराव हुआ है और दुकानदारों के सामान जो वह बिक्री के लिए लाए थे वह भी भीग गया है जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ हुआ है।दुकानदारों का कहना है कि इतना नुकसान होने के बाद वह दुकानों का किराया आखिर कहां से निकलेंगे। केवल एक घंटे की बरसात से गोला नगर के मिल गेट, मिल रोड मेला मैदान में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है जिससे मेले में आए दुकानदारों और आम जनमानस में आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि इस बार इस चैती मेला को ऐतिहासिक चैती मेला घोषित किया गया और 40 लाख का अतिरिक्त बजट भी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सरकार द्वारा पारित हुआ है फिर भी जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं चुस्त दुरुस्त की गई ।फिलहाल अब देखना ये है कि इस समस्या से नगरपालिका प्रशासन कोई सीख लेता है कि नहीं और जो जल भराव की समस्या है उसकी निकासी कल तक हो पाती है कि नहीं जिससे मेला कल सुचारू रूप से चल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!