A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नोएडा में आयोजित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में चित्तौड़ प्रांत द्वारा बीज बैंक प्रदर्शनी का किया आयोजन

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रही है जिसके प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने विभिन्न प्रांतों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । प्रांत जन संवाद प्रमुख डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि बैठक में चित्तौड़ प्रांत द्वारा बीज बैंक प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी सर कार्यवाह होसबले ने प्रशंसा की । बैठक में सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोपाल आर्य, सह संयोजक राकेश जैन का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । कुमावत ने बताया कि बीज बैंक प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के 250 से भी अधिक बीजों का प्रदर्शन किया गया । जिसमें फल, फूल, सब्जी आदि के बीज जिनमें केत, कदम्ब, सिन्दूर, सहजन, पलाश, जामुन, टीमरू, अपराजिता, विभिन्न प्रकार की तुलसी, धार्मिक एवं औषधीय बीजों का प्रदर्शन एवं निशुल्क वितरण किया गया । बैठक में चित्तौड़ प्रांत से क्षेत्र संयोजक विनोद मेलाना, प्रांत संयोजक अशोक अहीर, राधेश्याम सालोदिया, प्रांत जनसंवाद प्रमुख डॉक्टर परमेश्वर प्रसादcs 1 कुमावत, प्रांत टोली सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा, बालचंद पारेता, केन्द्रीय टोली सदस्य श्याम सिंह राठौड़, प्रो सी डी चारण, अनिल मेहता उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!