

नरसिंहपुर जिले के किसानों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही । गन्ना और धान उत्पादक किसान लगातार अपने बकाया भुगतान और अन्य मुद्दों के लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर रजनी सिंह अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ज्ञापन सोपा और जिला वृष्टित चर्चा की ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि महाकौशल शुगर मिल बचाई शुगर मिल करेली शुगर मिल शक्ति शुगर मिल अन्य शुगर मिलों द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है । जिसकाअंतिम भुगतान मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक ब्याज सहित किया जाए। किसानों ने विशेष रूप से बताया कि बड दुमा एग्रो खंड सारी मिल पर 5 करोड़ रुपया बकाया है ।भुगतान अति शीघ्र कराया जाए इस संबंध मेंकलेक्टर कार्यालय में ठोस एवं दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया गया। केवल गन्ना ही नहीं जिले के लगभग 400 धान उत्पादक किसानों का भुगतान भी तकनीकी करण से अटका हुआ है । जिससे जारी करने की मांग की गई इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने जिले में पूर्ण अपूर्ण गौशालाओं संचालन फसलोंके लिए नहरे में पर्याप्त पानी निर्बाध बिजली आपूर्ति खाद बीज की उपलब्धता और ई टोकन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग रखीकिसान नेताओं ने घोषणा की रंग पंचमी के बाद प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर शासन के मंत्रियों से मुलाकात करेगा।











