A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरिद्वार पुलिस ने (CEIR पोर्टल के माध्यम से) ढूँढ निकाले 18 मोबाईल फोन, कीमत लगभग ( तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये)* 

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

*कोतवाली लक्सर*

 

*हरिद्वार पुलिस ने (CEIR पोर्टल के माध्यम से) ढूँढ निकाले 18 मोबाईल फोन, की मत लगभग ( तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये)*

*बरामद मोबाईल फोन को हरिद्वार पुलिस ने किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 18 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग ( तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये) है। खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि अन्य राज्यों से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये ।

 

खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा कोतवाली लक्सर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

 

*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*

विभिन्न कम्पनियों के बरामद मोबाइल फोन- कुल फोन 18

मोबाइल फोन की कीमत- ₹3,03,562/-

Back to top button
error: Content is protected !!