
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
जूना अखाड़े ने रूपमयी आनंद गिरि महाराज को बनाया महामंडलेश्वर हरिद्वार आज प्रसिद्ध श्री जूना अखाड़े में रूप मयी आनंद गिरी महाराज को महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किया गया
जूना अखाड़े ने रूपमयी आनंद गिरि महाराज को बनाया महामंडलेश्वर हरिद्वार आज प्रसिद्ध श्री जूना अखाड़े में रूप मयी आनंद गिरी महाराज को महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा महामंडलेश्वर का मतलब है मंडली का ईश्वर यह बड़े ही विद्वान तपस्वी ज्ञान मूर्ति संतो को इस पद पर आसीन किया जाता है जो आध्यात्म के माध्यम से संपूर्ण विश्व में सनातन की अलख जगा कर भारत की सबसे प्राचीन संस्कृति सनातन संस्कृति को विश्व भर में प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करते हैं संपूर्ण विश्व को ज्ञान रूपी गंगा में स्नान करा कर उनके जीवन को धन्य तथा कृतार्थ करतेइस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखाड़ा परिषद के महामंत्री परम पूज्य श्री हरि गिरि जी महाराज ने कहा साधु संत ऋषि मुनि अपने अर्जित ज्ञान तथा तपोबल के माध्यम से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाकर धर्म-कर्म के माध्यम से उनके मानव जीवन को सार्थक कर देते इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्री महंत प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा हमारा देश अध्यात्म की धरती है जहां से होने वाला शंखनाद संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति के रूप में गूंजता है और संपूर्ण विश्व को ज्ञान का पाठ पढ़ाकर कल्याण की और जाने का मार्ग प्रदान करते इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री संजय गिरि महाराज ने कहा गुरु जनों तथा संत महापुरुषों की संगत मनुष्य को जन्मो जन्म के पुण्यों के उदय हो जाने से प्राप्त होती है जिस कुल में संत जन्म ले लेता है उसकी सात पीढियो का उद्धार हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के महामंत्री श्री महेश पुरी महाराज ने कहा महामंडलेश्वर पद पर विभूषित होने वाली विभूति साक्षात मंडली के ईश्वर के रूप में पूजनीय तथा वंदनीय होती है साथ ही उनके श्री मुख से ज्ञान के रूप में प्रवाहित होने वाली गंगा भक्तों को कल्याण की और ले जाती है इस अवसर पर बोलते हुए महामंत्री श्री महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है और संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर महामंत्री श्री महेश पुरी महाराज महामंत्री श्री शैलेंद्र गिरी महाराज स्वामी रतन गिरी महाराज महामंत्री बलपुरी महाराज मंत्री आदित्य गिरी महाराज मंत्री आकाश गिरी महाराज कोठारी कोठारी भीष्म गिरी महाराज थानापति ज्वाला गिरी महाराज महामंत्री आनंद गिरि महाराज कोठारी विष्णु गिरी महाराज कारोबारी महंत सक्षम पुरी महाराज भैरव मंदिर पुजारी श्री भास्कर पुरी महाराज माया देवी मंदिरपुजारी श्री विमल देवगिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन इस पावन अवसर पर उपस्थितथे













