?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुरे अप्रैल मे हर सोमबार -शुक्रवार को विशेष शिविर बिजली शिकायतो का 72घंटे मे समाधान l

प्रेस विज्ञप्ति
14.04.2026

पूरे अप्रैल में हर सोमवार-शुक्रवार को विशेष शिविर, बिजली शिकायतों का 72 घंटे में समाधान

बिल सुधार, नया कनेक्शन, कम वोल्टेज, झुके पोल, ढीले तार, ट्रांसफार्मर खराबी और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

राज्य के सभी विद्युत अभियंता के कार्यालय में हो रहा विशेष शिविर का आयोजन

पटना/जिले का नाम : ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, उनमें बिजली बिल सुधार, झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन तथा पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता शिविर में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
इन शिविरों का आयोजन सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में आएं, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!