A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सुरखी में विकास और विश्वास का अटूट रिश्ता – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

FB IMG 1777053972371सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 825072664*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर, सगौरिया, अर्जना, बरौदा रहली, बंसिया एवं बेरसला ग्रामों का दौरा कर अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरखी में विकास और विश्वास का मजबूत रिश्ता स्थापित हुआ है, जिसके चलते आज गांव-गांव में बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले जिन सुविधाओं की कल्पना केवल शहरों तक सीमित थी, आज वे गांवों में भी उपलब्ध हो रही हैं। सड़कों का जाल, पेयजल योजनाएं, भवन निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है। अपने संबोधन में मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के छोटे-छोटे गांवों में भी अब पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि “जो कभी सपना था, आज वह हकीकत बन चुका है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है। मंत्री राजपूत ने केंद्र सरकार के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।मंत्री ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल समर्थन योजनाओं और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों, आर्थिक सहायता और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे वे समाज और परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। करोड़ों के विकास कार्यों का मंत्री राजपूत ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन,सुरखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत घाटमपुर, बंसिया, बरौदरसली, समाशिया एवं अन्य क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन और शैक्षणिक भवनों, सीसी रोड एवं नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण, पेयजल टंकी, पाइपलाइन विस्तार, स्कूल भवन, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन और मंगल भवन का करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास और विश्वास का अटूट संबंध है। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। मंत्री राजपूत ने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मंच दे रही है। इससे क्षेत्र के युवा आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!