A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नवजात शिशु मृत्यु मामले में तीन सदस्यीय जांच दल गठित

FB IMG 1776849232479सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225872664*कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार डॉ. प्रतिभा (बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज) के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु समिति गठित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जौरा नरयावली निवासी श्रीमती रीना राजपूत के प्रसव के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा समय पर उचित उपचार नहीं दिए जाने के कारण गंभीर लापरवाही सामने आई, जिससे नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में डॉ. सचिन मलैया, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग, डॉ. ब्रजेश यादव, जिला चिकित्सालय सागर तथा प्रवीण दुबे, नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण को शामिल किया गया है।
गठित दल को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर पहुंचकर दल प्रभारी के मार्गदर्शन में शिकायत के बिंदुओं के अनुसार विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!