मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत।

FB IMG 1777610625899

 

सिंगरौली: करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत।

 

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। आंधी और बारिश के बाद बाधित विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के दौरान यह हादसा हुआ।

घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में सुधार कार्य में जुटे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास स्थित बिजली के खंभे पर चढ़े थे।

बताया जा रहा है कि कार्य शुरू करने से पहले ट्रांसफार्मर से डीजी सप्लाई बंद कर दी गई थी, लेकिन आशंका है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स कंपनी द्वारा उपयोग किए जा रहे डीजी सेट से रिटर्न लाइन में करंट आ गया। इसी दौरान राजकुमार बैस को तेज करंट का झटका लगा।

करंट लगते ही वे खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एनसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं मोरवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!