मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने संभाला पदभार।*

IMG 20260508 WA0053

 

*सिंगरौली के नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने संभाला पदभार।*

 

*सिंगरौली 08 म‌ई 2026 जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।*

 

इस अवसर पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नवागत एसपी का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।

 

सिंगरौली की जनता को नवागत पुलिस अधीक्षक से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई को लेकर काफी अपेक्षाएं हैं। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

*वन्दे भारत लाइव TV न्यूज परिवार की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*🌹

 

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला

Back to top button
error: Content is protected !!