A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया की अध्यक्षता मे पुलिस कार्यालय गया मे मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया l

आज दिनांक 09.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय, गया में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक, गया, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानों की बीते माह की उपलब्धियों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में गिरफ्तारी की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन, कुर्की/वारंट/इश्तिहार के तामिला सहित अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों का भी गहन मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी माह के लिए आवश्यक लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!