A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शाहपुर की घटना प्रशासनिक विफलता और शराब माफियाओं के आतंक का परिणाम है – भूपेंद्र सिंह मोहासा

मृतक परिवार को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग

FB IMG 1778427740208सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* शाहपुर नगर में शराब माफियाओं द्वारा की गई हिंसक घटना में दो युवकों सूरज अहिरवार एवं नीरज प्रजापति की दुःखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है तथा आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) सागर के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ne घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रशासन समय रहते अवैध शराब कारोबार पर कठोर कार्रवाई करता, तो आज दो परिवार उजड़ने से बच सकते थे। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, जिसकी शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन प्रशासन एवं सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और शराब माफियाओं के बढ़ते संरक्षण का परिणाम है। गांव-गांव फैल रहा अवैध शराब का नेटवर्क समाज, युवाओं एवं परिवारों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।भूपेंद्र सिंह मोहासा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतक परिवार को कम से कम 50-50 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाए,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए,दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए,पूरे अवैध शराब नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!