A2Z सभी खबर सभी जिले की

15 से 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा आदि उत्सव दो दिवसीय आदि उत्सव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण तथा तैयारियों की लिया जायजा

मंडला रामनगर में आयोजित होगा आदि उत्सव कार्यक्रम

मंडला आगामी 15 एवं 16 मई को जिले के ऐतिहासिक स्थान रामनगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आदि उत्सव व्यापक तैयारी की जा रही है इस गरिमामय आयोजन की व्यवस्थाओं की अवलोकन करने के लिए मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन भव्य व्यवस्था और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच वीआईपी एवं आम नागरिकों बैठक व्यवस्था संस्कृति प्रस्तुतियों के लिए निर्धारित स्थान तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का निरक्षण किया पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी सुक्षा के पुख्ता इंतजाम और सुचारु यातयात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने आदि उत्सव के दूसरे दिन 16 मई को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन के संबंध में भी चर्चा की निरीक्षण की दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा जिले के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे Screenshot 20260511 215512

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!