A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गढ़ाकोटा ने दिया संदेश, विकास बजट से नहीं, दृष्टि और गुणवत्ता से पहचाना जाता है

FB IMG 1778558816336सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश के छोटे से नगर गढ़ाकोटा की नगर पालिका परिषद द्वारा तैयार किया गया यह घाट आज केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सौंदर्य, सांस्कृतिक पहचान और गुणवत्ता का जीवंत उदाहरण बन गया है। आकर्षक पारंपरिक कलाकृतियों से सुसज्जित यह घाट स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस स्तर की कलात्मकता, सफाई, रंग संयोजन और संरचनात्मक गुणवत्ता यहां दिखाई दे रही है, वैसा कार्य अक्सर बड़े बजट वाली “स्मार्ट सिटी” परियोजनाओं में भी देखने को नहीं मिलता। सागर जैसे बड़े शहर, जहां स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपये खर्च किए गए, वहां कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में न तो स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है और न ही लंबे समय तक टिकाऊ गुणवत्ता। कई परियोजनाएं केवल औपचारिकता बनकर रह गईं, जबकि गढ़ाकोटा जैसे छोटे नगर ने सीमित संसाधनों में भी यह सिद्ध कर दिया कि यदि इच्छा शक्ति, स्थानीय नेतृत्व और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति हो तो छोटे शहर भी मिसाल बन सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!