सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ,
महराजगंज। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत चौक से गुरु गोरक्षनाथ मंदिर स्थित शिवालय तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ शिवालय पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा के उपरांत परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में “सोमनाथ संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं आमजन ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और संघर्ष की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर सदियों से भारतीय सभ्यता को आत्मविश्वास, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता आया है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और गौरव के प्रतीक भी होते हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी शिवालयों में पूजन-अर्चन, मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। साथ ही सभी मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वहीं वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभागिता की।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!