A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरिद्वार में ज्वैलर्स की कथित ठगी का मामला, नकली गहने बेचने का आरोप।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,12/05/2026।हरिद्वार में एक ज्वैलर्स पर नकली सोने के आभूषण बेचने और बाद में उन्हें बदलने के नाम पर अपने पास रख लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दादूपुर गोविंदपुर निवासी तोफीक अहमद पुत्र यूनुस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 और 2022 में पथरी पावर हाउस स्थित तृप्ति ज्वैलर्स के मालिक अजय वर्मा निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर से करीब 12 तोले सोने के आभूषण खरीदे थे।

तोफीक अहमद के अनुसार, कुछ समय बाद जब उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वह उक्त आभूषणों को गिरवी रखकर बैंक से लोन लेने पहुंचे। आरोप है कि बैंक में जांच के दौरान आभूषण नकली पाए गए। इसके बाद उन्होंने ज्वैलर्स अजय वर्मा से संपर्क कर शिकायत की।

पीड़ित का आरोप है कि अजय वर्मा ने आभूषण बदलकर नए देने की बात कहकर पुराने आभूषण अपने पास रख लिए, लेकिन उसके बाद लगातार टालमटोल करता रहा। न तो आभूषण वापस किए गए और न ही रकम लौटाई गई।

कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!