A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं का 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन

छात्रा अनमता शमशाद ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान, मुदित कुमार द्वितीय और मोहम्मद शाहन अंसारी तृतीय स्थान पर रहे

IMG 20260513 WA00162
कांठ के हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राएं।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल गढ़ी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिससे स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम के अनुसार हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर छात्रा अनमता शमशाद ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इसके साथ ही कक्षा 12 के छात्र मुदित कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं के छात्र मोहम्मद शाहन अंसारी ने 88.6 प्रतिशत अंकों से तृतीय स्थान प्राप्त कर हावर्ड कॉन्वेंट स्कूल को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दीपेश सिंह एवं प्रधानाचार्या रेनू बिश्नोई ने उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रधानाचार्या रेनू बिश्नोई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, इसलिए हमें अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर उसके लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, इससे हमें एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों को उनके कठिन परिश्रम एवं छात्र जीवन सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

✍️ रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ  

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!