A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” थीम आधारित विधिक जागरूकता शिविर उक्त स्थान पर आयोजित किया गया।

शिविर स्थल IMG 20260514 WA0054 1 IMG 20260514 WA0056 1 IMG 20260514 WA0055 1:-जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर ,पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण( अपर जिला न्यायाधीश)पाली के तत्वाधान में “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” थीम आधारित विधिक जागरूकता शिविर उक्त स्थान पर आयोजित किया गया। इस शिविर मे जिला मुख्यालय से मांगीलाल तंवर, हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नालसा जागृति योजना 2025 के अंतर्गत मई 2026 के लिए “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” कार्यक्रम के संदर्भ मे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य कानूनी साक्षरता को संस्थागत रूप देना और हासिए पर पड़े वर्गों को सशक्त बनाना तथा सायबर धोखाधड़ी,सोशल मिडिया का आवश्यकता होने पर ही उपयोग,बाल श्रम,बालकों के अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह ,नालसा हेल्पलाइन 15100, गुड़ टच- बेड टच, शिक्षा का अधिकार, बालतस्करी,पीड़ित प्रतिकर योजना 2011, साथी अभियान,बालिका सृजन केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बालविवाह शपथ, नशा मुक्ति आदि विषयों की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में भागीरथ चौधरी उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन से प्रियंका व्यास केंद्र प्रबंधक पीएसएसके ने विधार्थियो को पॉश एक्ट,घरेलू हिंसा,काली बाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना,हेल्प लाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 आदि की जानकारी प्रदान की। इस शिविर मे प्राचार्य बाबूलाल व स्टॉफगन महावीर,निखिल आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!