
महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र:
बहुजन समाज पार्टी, चंद्रपुर की ओर से बुधवार को जटपुरा वॉर्ड चोरखिड़की इलाके में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और संत कवलराम चौक, रामनगर रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग को लेकर ट्रैफिक शाखा के पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
बढ़ती ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा
ज्ञापन में कहा गया कि जटपुरा वॉर्ड चोरखिड़की परिसर में वाहनों की बढ़ती संख्या से ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं संत कवलराम चौक पर भी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पार्टी ने दोनों जगह तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।
अलग पार्किंग जोन की भी मांग
BSP ने ज्ञापन में स्वतंत्र पार्किंग जोन बनाने की भी मांग रखी। पार्टी का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग से सड़कें संकरी हो रही हैं और जाम लगता है। पार्किंग की व्यवस्था होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन देते समय इंजी. विमित कोसे – शहर अध्यक्ष, BSP चंद्रपुर, कार्तिक वनकर – शहर महासचिव, प्रणित तोड़े – शहर सचिव और धर्मेश निकोसे – लोकसभा प्रभारी, BSP चंद्रपुर जिला मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और सिग्नल लगने से हादसों पर लगाम लगेगी और यातायात सुगम होगा।









