A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कलगीडीपा के पास अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर त्वरित रेड की कार्रवाई की।
रेड के दौरान महेश कुमार निषाद (उम्र 27 वर्ष), निवासी कलगीडीपा, नाला किनारे दो प्लास्टिक झोले में 5–5 लीटर की पॉलीथिन पैकिंग में कुल 30 लीटर कच्ची शराब लेकर आते हुए पकड़ा गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹6000 बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक पवन कुमार जांगड़े, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला एवं चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!