
लंबित मामलो को पूर्ण करना पहली प्राथमिकता – सोलंकी
सोलंकी ने मारवाड सी.बी.ई.ओ कार्यालय मे संस्थापन अधिकारी पद पर किया कार्यग्रहण
पाली 23 मई। निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर की ओर से हाल ही मे प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी की जारी डी.पी.सी सूची मे आदेश की पालना मे कार्मिको ने कार्यग्रहण किया।
इसी क्रम मे प्रकाश सिंह सोलंकी ने मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मारवाड जंक्शन मे संस्थापन अधिकारी पद पर कार्यग्रहण किया। इस मौके पर सोलंकी ने कहा कि कार्यालय के लंबित मामलो को पूर्ण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,दलपत सिंह सांखला, महिपाल सिंह चौहान, सज्जाद जहीर खान, संदर्भ व्यक्ति, कनिष्ठ लेखाकार रूपेन्द्र शेखावत, ललित सिंह राठौड, निखिल शर्मा, रणवीर सिंह जैतावत, सरवर खान,चंपालाल कंडारा, देवेन्द्र रूणवाल, ओम परमार, राहुल परमार, मुकेश मेवाडा, संजय भटनागर, सुभाष परमार, प्रेम सिंह परमार, कृष्णकांत हटेला आदि मौजूद रहे।













