A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान की कथा से प्राप्त होने वाला मार्ग ही भगवान की और जाता है कथा व्यास प्रमोद जी महाराज 

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो 20260525 165808 COLLAGE

भगवान की कथा से प्राप्त होने वाला मार्ग ही भगवान की और जाता है कथा व्यास प्रमोद जी महाराज

पावन धर्मनगरी हरिद्वार वरिष्ठ विजय कुमार बंसल भूपतवाला स्थित विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी मां कात्यायनी मंदिर एवं स्वामी भगवतानंद गिरि सत्संग आश्रम में आयोजित दिव्य श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना की अनुपम गंगा प्रवाहित होती रही। प्रातः स्मरणीय प्रख्यात कथा प्रवक्ता स्वामी प्रमोद जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ बना रहे हैं।कथा प्रवक्ता ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, ध्रुव जी की कठोर तपस्या तथा गजेन्द्र मोक्ष जैसे पावन प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल ग्रंथ नहीं, अपितु जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है। उन्होंने कहा कि जिस गृह में भगवत कथा का श्रवण होता है, वहाँ सुख, शांति और धर्ममय वातावरण का सदैव वास रहता है।स्वामी जी ने सुदामा चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान केवल निष्कपट प्रेम और सच्ची भक्ति से प्रसन्न होते हैं। निष्काम भाव से किया गया प्रभु स्मरण ही मनुष्य जीवन को सफल बनाता है। कथा के दौरान सम्पूर्ण पंडाल “राधे-राधे” तथा “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।
इस पावन अवसर पर वैद्य हर्षवर्धन जैन, पार्षद आकाश भाटी, साध्वी योग प्रभा महाराज, श्री आदित्य सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा भगवत कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ करते रहे। कथा उपरांत श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त मानव समाज के कल्याण एवं विश्व शांति की मंगलकामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!