मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्यवाही कई आरोपियों पर हुई कार्यवाही।

IMG 20260527 141358
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्यवाही कई आरोपियों पर हुई कार्यवाही।

 

अपराधियों में दहशत- आमजन में सुरक्षा का भरोसा।

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली 

 

सिंगरौली : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में बीती रात जिलेभर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई।

 

जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।

 

इस दौरान जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकियों की पुलिस टीमों ने सघन गश्त कर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में 289 बदमाशों/आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की गई।

जिसमें

✅ 27 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे।

✅ 88 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

✅ 102 निगरानी बदमाशों एवं 72 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई

 

जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में दहशत एवं आमजन में विश्वास का माहौल रहा।

 

विशेष सुरक्षा उपाय

➡️ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच।

➡️ देर रात बिना कारण घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी।

➡️ यात्रियों एवं परिवारों की सुरक्षा हेतु पुलिस की त्वरित सहायता।

➡️ बैंकों व एटीएम परिसरों में औचक निरीक्षण।

 

इस अभियान का उद्देश्य रात्रिकालीन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराधियों पर अंकुश लगाना एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। सिंगरौली पुलिस का यह समन्वित नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत और आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। भविष्य में भी सिंगरौली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!