A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तर प्रदेश के आम लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने के लिए भारतीय रेल ने एक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेन गोरखपुर के नकहा जंगल और लखनऊ के डालीगंज के बीच चलाई जाएगीकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नई ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि ये नई ट्रेन गोरखपुर-लखनऊ के लिए नया वैकल्पिक रेल लिंक होगा। उत्तर प्रदेश के 7 जिलों- गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी और राजधानी लखनऊ को जोड़ने इस ट्रेन से मुख्यतः छात्रों, किसानों और छोटे व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय रेल यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, नकहा जंगल और डालीगंज के बीच चलाई जाने वाली ये पैसेंजर ट्रेन अपनी यात्रा में पीपीगंज, आनंद नगर जंक्शन, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गोंडा जंक्शन, बाराबंकी और बुढ़वल रूट से चलाई जाएगी। इतना ही नहीं, ये ट्रेन बढ़नी और सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल के यात्रियों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी।                  कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!