A2Z सभी खबर सभी जिले की

आंधी से उखड़कर पेड़ सड़क पर गिराः घरों पर लगे टिन शेड उड़े; बारिश से नौतपा में राहत।

आंधी से उखड़कर पेड़ सड़क पर गिराः घरों पर लगे टिन शेड उड़े; बारिश से नौतपा में राहत।
पाली शहर में शनिवार देर रात को तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। जिले के रोहट, गाजन गढ़, सोजत, पाली, चंडावल, कंटालिया, राणावास, बूसी, दोरनड़ी, सोमेसर, सोजत रोड और करमावास पट्टा, देसूरी, सादड़ी, रानी सहित जिले के कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को नौपता की तेज गर्मी से कुछ राहत मिली।

पाली में रात करीब नो बजे तेज हवा का दौर शुरू हो गया। कई मोहल्लों में लाइट गुल हुई। फिर तेज बरसात शुरू हो गई जो करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। जिले के सोजत में रात आठ बजे तेज धूलभरी आंधी शुरू हुई।

तेज बरसात के चलते रोहट,गाजन गढ़,सुमेरपुर, देसूरी सहित कई जगह कई घरों के टिन शेड उड़कर सड़कों पर गिर गए। कंटालिया क्षेत्र में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। चंडावल में रात 10 बजे से धूलभरी आंधी चलने लगी। रात  9 बजे बिजली चली गई। दोरनड़ी, करमावास पट्टा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रात करीब  8बजे तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली।
यहां रात 9बजे बारिश होने लगी थी।

IMG 20260530 210048
Oplus_131072
IMG 20260530 210018
Oplus_131072
IMG 20260530 210001
Oplus_131072
Back to top button
error: Content is protected !!