
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराध घटित होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाते हुए अपराधों की पूर्व रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए डकैती की योजना बना रहे पाँच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर संभावित गंभीर वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। दिनांक 10.06.2026 की रात्रि में थाना बीना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर एकत्र होकर किसी बड़ी चोरी एवं डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां पाँच व्यक्ति झुंड बनाकर बैठे हुए मिले, जो आपस में बीना नगर स्थित सानिया ज्वेलर्स एवं शाह पेट्रोल पंप में चोरी एवं डकैती की योजना पर चर्चा कर रहे थे। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं डकैती की वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण, हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सानिया ज्वेलर्स एवं शाह पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर चोरी एवं डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की तैयारी एवं षड्यंत्र की श्रेणी में पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना बीना में धारा 310(4), 310(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*गिरफ्तार आरोपी, 1. लखा सिंह पारदी पिता राजा पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना 2. कुलदीप मोगिया पिता सेसन मोगिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सेरोषड़ा, थाना सुभाषपुरा, जिला शिवपुरी
3. मंदू उर्फ नंदकिशोर पारदी पिता उम्मेद सिंह पारदी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना
4. तारा सिंह पारदी पिता बनारस पारदी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना
5. गजराज सिंह पारदी पिता ज्वाला सिंह पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना
जप्त सामग्री*एक चाकू,तीन गुलेल,मिर्ची पाउडर,दो हाईड्रोलिक कटर,चार पेंचकस,दो तोता पाना,दो कील निकालने के पाना,पत्थर के टुकड़े,कपड़े एवं तौलिए सहित अन्य सामग्री, पुलिस की सतर्कता, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं समय रहते की गई घेराबंदी के कारण एक संभावित बड़ी चोरी एवं डकैती की वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया गया। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध अपनाई जा रही प्रो-एक्टिव पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक आर.के. जोरम, उप निरीक्षक जय सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद, प्रधान आरक्षक संजय बेन तथा आरक्षक प्रेमजीत सिंह, अजय कुमार, अनिल जाटव, दीप सिंह, जितेन्द्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, नीरज सिंह, संदीप यादव एवं नरेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


