A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारी

CG….धमतरी : ” सुशासन तिहार ” में अंतिम दिन ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नाराज होकर वापस लौटे,रेंजर को हटाने किए मांग,इधर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा

CG….धमतरी : ” सुशासन तिहार ” में अंतिम दिन ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नाराज होकर वापस लौटे,रेंजर को हटाने किए मांग,इधर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा

धमतरी,10 जून 2026। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सांकरा में आयोजित सुशासन तिहार के अंतिम दिन ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। वर्षों से सड़क, बिजली, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

अभ्यारण संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत करही, रिसगांव, खल्लारी और फरसगांव,सहित कई सुदूर वनांचल गांवों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि सुशासन तिहार में शामिल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से लगातार मांग और आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में वन विभाग के अधिकारी टाइगर रिजर्व का हवाला देकर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिसके चलते सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से आज भी कई गांव वंचित हैं। अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए।

इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने संबंधित रेंजर को हटाने की मांग भी उठाई। वहीं कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा भी अधिकारियों के रवैये पर नाराज नजर आए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मौके पर ही जमकर फटकार लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि सांकरा में आयोजित सुशासन तिहार के साथ ही धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र में इस अभियान का समापन हुआ, लेकिन कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्रामीणों की नाराजगी और विकास कार्यों को लेकर उठे सवाल चर्चा का विषय बना रहा।

बता दे कि ग्रामीण सुशासन तिहार में अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन लेकर पहुंचे थे जिसमें लिखा है कि हम अभ्यारण्य संघर्ष समिति ग्राम पंचायत रिसगांव, करही, फरसगांव, खल्लारी के बेनर तले सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में आजादी के बाद 79 वर्ष बीत जाने के बाद भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है।आज भी 3 सुत्रीय मांग क्षेत्र में बिजली, सड़क सेतु पुल, जैसी प्राथमिक सुविधाओं से क्षेत्र के आदिवासी जनता वंचित है। सुविधा न मिलने के कारण आम जनताओं को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। हमारी समस्याओं को मांग के लिए आजादी के बाद से ही शासन-प्रशासन के पास अपनी मांग को रख रहे है और अब हम थक चुके है क्योंकि आज तक हमारी मांगो को गंभीरता से नही लिया गया है। अब हम क्षेत्रवासी आपके ऊपर विश्वास करके एक बार फिर अपनी मांगो को रख रहे है। ग्राम पंचायत रिसगांव, करही, फरसगांव, खल्लारी के लगभग 25 ग्राम की जनताओं का मांग है कि….

1 अरसीकन्हार से गरहाडिही जक्शन तक प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण कार्य।

2 गहनासियार से चमेंदा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण कार्य।

3 खल्लारी से रिसगांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण कार्य। 4 (अ) सोंदूर नदी में उजरावन के पास सेतु निर्माण कार्य।

(ब) खल्लारी नदी में सेतु निर्माण कार्य।

(स) आमाकड़ा नदी में सेतु निर्माण कार्य।

(इ) करही नदी में सेतु निर्माण कार्य।

5 भीरागांव से खल्लारी, चर्मदा एवं रिसगांव से जोरातराई तक बिजली कनेक्शन का निर्माण।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!