A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय पर हुआ मंथन

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

IMG 20260612 213516
लखनऊ अपनी जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Swami Prasad Maurya के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को देशभर में मजबूत बनाने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संविधान की रक्षा, बहुजन समाज के अधिकारों, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के विषयों पर गहन मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक परिवर्तन और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार अभियान को तेज करने, युवाओं को नेतृत्व में अवसर देने तथा बहुजन समाज की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
अपनी जनता पार्टी का संदेश स्पष्ट है— ✊ संगठन होगा मजबूत, तो समाज होगा सशक्त।
📖 संविधान हमारी ताकत है।
🔥 संघर्ष हमारी पहचान है।
जय संविधान | जय बहुजन समाज | जय भारत 🇮🇳

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!