?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

16 से 21 जून तक इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर’’’’

16 से 21 जून तक इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर’’’’13 10 14 12 09 1

 

ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत मंगलवार 16 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होगा। इसी दिन रोहट में, सोजत में हरियामाली, मारवाड जं. में नरसिहपुरा व गादाणा, देसुरी में कोट सोलंकियांन, रानी में बिजोवा व वरकाणा, बाली में कुण्डाल व पादरला, एवं सुमेरपुर क्षेत्र के भारून्दा व नोवी में शिविर आयोजित किये जायेगे।

बुधवार 17 जून को मारवाड जंक्शन उपखण्ड क्षेत्र के सिनला व चवाडिया ग्राम पंचायत में प्रातः 09ः30 बजे से सांय 6 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होगे।

गुरूवार 18 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावरी, रोहट के ढाबर, सोजत के गुडाकलां, मारवाड जं. के भगोडा व ईसाली, देसुरी के पनोता, रानी की ढारिया व जवाली, बाली के गोरिया व बीजापुर, एवं सुमेरपुर क्षेत्र की जवाई बांध ग्राम पंचायत पर सेवा शिविर का आयोजन होगा।

शुक्रवार 19 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मणिहारी, रोहट में कलाली में, सोजत में गुडा रामसिंह, मा.जं. में बोरनडी व धुन्धला, देसुरी में ढालोप, रानी में चांचाडी व इटन्दरा चारणान, बाली में बारवा एवं सुमेरपुर में लापोद ग्राम पंचायत पर सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 

इसी प्रकार शनिवार 20 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनाईमांझी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में मुख्यालयों पर शहरी सेवा शिविर भी आयोजित किये जायेंगे। जिसमे शहरी क्षेत्र के समस्याओ का समाधान किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!