A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कोतवाली देहात पुलिस ने जंगल में की कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और जिंदा गोवंश बरामद; एक आरोपी फरार

WhatsApp Image 2026 06 24 at 3.52.33 PM

🚨 सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कोतवाली देहात पुलिस ने जंगल में की कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और जिंदा गोवंश बरामद; एक आरोपी फरार

सहारनपुर। अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को चौकी शेखपुरा प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकिल पुत्र शकील निवासी ग्राम बड़तला चौक, शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 कुल्हाड़ी, 01 दाव, 02 छुरे, लकड़ी का गुटका, रस्सी सहित गौकशी के उपकरण और 01 जिंदा गोवंश बरामद किया है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सहारनपुर जनपद के विभिन्न थानों में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़

📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

🌍 देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

👍 हमारे Facebook Page को Follow करें
🔁 खबरों को Share करें और जुड़े रहें ताज़ा अपडेट के साथ

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — हलचल इंडिया न्यूज़

🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!