

सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुड़ारी स्थित कबीर मानव सेवा धाम में आयोजित सेवा एवं संवेदना से ओतप्रोत कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा तथा उनके साथ सहभोज कर आत्मीयता और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने सेवाधाम परिसर में भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही कन्या पूजन कर भारतीय संस्कृति में निहित सम्मान, सेवा और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कबीर मानव सेवा धाम में वर्षों से निरंतर संचालित हो रही इस सेवा परंपरा से क्षेत्र के लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। विधायक श्री लारिया द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य में क्षेत्रवासी भी प्रतिवर्ष सहभागिता करते आ रहे हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर बच्चों के प्रति स्नेह, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय देते हुए कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर ऑफिसर यादव, अरविन्द घोसी, अशोक सिंह, सोहन सिंह, वीरेंद्र घोसी, श्याम सुंदर मिश्रा, सलकराम मिश्रा, दादा धनीराम राय, सरपंच गगन दुबे, नीलेश शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश शुक्ला, गणेश केसरवानी, राजू आदिवासी, भानु प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रशांत अहिरवार, राजेश केसरवानी, नरेश यादव, भगत सिंह, रामजी राजपूत, आनंद चौहान, शेखर चौधरी, गज्जू यादव, अनिल यादव, अंबर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।विधायक लारिया ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है। सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बनते हैं।










