मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली– थाना मोरवा  में “safe click 2.0” अभियान के अंतर्गत  दिनांक 26.06.26 को सायबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन।

IMG 20260626 190042
Oplus_131072

 

 

 

सिंगरौली– थाना मोरवा  में “safe click 2.0” अभियान के अंतर्गत  दिनांक 26.06.26 को सायबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन थाना मोरबा से प्रारम्भ कर सम्पूर्ण क़स्बा में भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया गया।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना मोरवा पुलिस द्वारा “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत शुक्रवार, 26 जून 2026 को भव्य साइबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली थाना मोरवा परिसर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नागरिकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया।

रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतें। साथ ही, साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने का आग्रह किया गया।

थाना मोरवा पुलिस ने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतर्कता और जागरूकता से ही डिजिटल समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना और साइबर अपराधियों के मंसूबों को विफल करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!