?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

बड़वानी- सिलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ओवरलोड वाहनों पर 98 हजार 700 रुपये का जुर्माना

बड़वानी- सिलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ओवरलोड वाहनों पर 98 हजार 700 रुपये का जुर्माना

जिला संवाद दाता हेमन्त नागझरिया की रिपोर्ट
सिलावद, 28 जून। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सिलावद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।IMG 20260628 WA0344 IMG 20260628 WA0343 IMG 20260628 WA0342
पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद सभी प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, जहां सुनवाई उपरांत 11 वाहन चालकों पर कुल 98 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। निर्धारित क्षमता से अधिक भार या सवारी लेकर वाहन चलाने से वाहन चालक सहित अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसी उद्देश्य से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश भी दी गई।
सिलावद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील:
“यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन का आधार है।”

Back to top button
error: Content is protected !!