A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

3 साल से लापता सर्वेश कुमार का अब तक नहीं लगा सुराग, परिवार आज भी कर रहा इंतजार

3 साल से लापता सर्वेश कुमार का अब तक नहीं लगा सुराग, परिवार आज भी कर रहा इंतजार इटावा। जनपद इटावा के थाना क्षेत्र ग्राम भवानीपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुन्नीलाल करीब तीन वर्ष पहले लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी तथा संबंधित थाना में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, लेकिन आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। सर्वेश कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो आज भी अपने पिता के लौटने की राह देख रहे हैं। परिवार का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे वे लगातार चिंता और परेशानी में हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सर्वेश कुमार की तलाश तेज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सर्वेश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या उनके परिवार को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!