A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

IMG 20260627 WA0323

इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सी-डैक, पटना द्वारा विगत 22 जून से राजकीय पॉलिटेक्निक में शुरू पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज समापन हुआ।

इसमें धनबाद, भागा एवं निरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंट से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं समापन से पहले क्विज़ कांटेस्ट का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।

कार्यशाला में सी-डैक, पटना के साइंटिस्ट ‘बी’ श्री रंजन कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री हृदय राम वर्मा व प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री आदित्य शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती सुनीता तुलसियान, एनआईसी के सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!