A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारत निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से 10-15 राज्यों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत करेगा

पहले चरण में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल राज्य शामिल होंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, रविवार 26 अक्टूबर 2025 ===卐 छठपूजा पर की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐========
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से देश के दस पंद्रह राज्यों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर, की शुरुआत करने जा रहा है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पहले चरण में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल पुड्डुचेरी जैसे राज्यों को शामिल किया जायेगा। यह वह राज्य हैं जहां पर कि अगले वर्ष 2026 में विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। जहां पर स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहें है, वहां पर एसआईआर की प्रक्रिया बाद में होगी। बिहार राज्य में एसआईआर पूरा हो चुका है। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची मे से अवैध तरीके से नामों को अलग करना है। जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अनिकारियों के साथ इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पांच आसान तरीकों -:1•- घोषणा- अधिसूचना जारी की जायेगी। राज्यों को इसके लिए समय सारणी दी जायेगी। 02•-: तैयारी-: जिला एवं मतदान केंद्र स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण भी देंगे। 03•-: सत्यापन-: मतदान केंद्र अधिकारी बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर मतदाता सूची का मिलान करेंगे। मृत, स्थानांतरित, या नकली नामों की पहचान करेंगे। 04•-: मतदाता सूची में नये नामों को जोड़ना/ सुधार करना-: नागरिक फार्म 06 नया नाम जोड़ने के लिए, फार्म 07,नाम हटाने के लिए फार्म 08 नाम सुधारने परिवर्तन करने, के भरवायेंगे। 05•-: दावा आपत्तियां एवं प्रकाशन-: निर्धारित समय तक आपत्तियां ली जायेंगी। सत्यापन के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!