A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जीविका रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन

17/12/2025

 

जीविका रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

 

चैनपुर (कैमूर)।

आज चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में जीविका जिला परियोजना प्रबंधक (DPM), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) एवं बिजनेस कोऑर्डिनेटर (BC) चैनपुर की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेले का निरीक्षण किया और युवाओं से संवाद कर उन्हें स्वरोजगार व निजी क्षेत्र में रोजगार के प्रति प्रेरित किया।

 

इस निशुल्क रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 16 से अधिक काउंटर लगाए गए थे, जहां अभ्यर्थियों का पंजीकरण, काउंसलिंग एवं प्रारंभिक चयन की प्रक्रिया की गई। कंपनियों ने सुरक्षा गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फैक्ट्री वर्कर, हेल्पर, टेक्नीशियन सहित कई पदों के लिए युवाओं का चयन किया।

 

मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियों ने भाग लिया और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की। कई अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि अन्य को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलावा दिया गया।

 

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जीविका के माध्यम से ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिल सके और पलायन पर रोक लगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!