
अजीत मिश्रा (खोजी)
दिनांक – 06.09.2025।। बस्ती
■ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं डीआईजी बस्ती द्वारा दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल व सेंट जैवियर्स पब्लिक स्कूल जनपद बस्ती का किया गया निरीक्षण ।
■ गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत पुरानी बस्ती मे रुट मार्गो का किया गया भ्रमण।
■ अमहट घाट (विसर्जन स्थल) भ्रमण कर लिया गया जायजा ।
■संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज दिनांक 06.09.2025 को मण्डलायुक्त बस्ती श्री अखिलेश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा दिनांक 06 व 07 सितंबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल व सेंट जैवियर्स पब्लिक स्कूल जनपद बस्ती का निरीक्षण कर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त व डीआईजी बस्ती द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा से विभिन्न जूलूस मार्गों व विसर्जन स्थल अमहट घाट बस्ती का निरीक्षण कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । निरीक्षण/भ्रमण के दौरान घाट तक पहुंचने वाले मार्गों के प्रमुख स्थनों पर बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मार्ग में बने गड्ढो को भरने, बिजली के खंभों की गार्डिंग करने, घाटों के पास गोताखोरों और जल पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित करने ,घाटों की सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य दल एवं एंबुलेंस सेवा को तैनात करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती श्री रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन ,अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमप्रकाश सिंह ,क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ,प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती व पुलिस/अन्य विभाग के अधि0/ कर्म0गण मौजूद रहे ।

















