महराजगंज पुलिस ने 6 मई 2026 को जनपदभर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 422 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 01 वाहन को सीज किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 41 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं 34 पुलिस एक्ट के तहत 92 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
“मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया। बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में थाना पुरन्दरपुर, नौतनवा, कोल्हुई, निचलौल, कोतवाली और कोठीभार पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब, टेट्रा पैक और पाउच शराब बरामद की। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा लंबित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान के तहत 07 विवेचनाओं का निपटारा किया गया। वहीं 06/07 मई 2026 के दौरान विभिन्न अपराधों में कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।