A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

मानसून सत्र में गुंजा बिलाईगढ़ के सड़कों का मुद्दा:विधायक कविता लहरे ने सरकार से किया तीखा सवाल….

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे (पेंड्रावन )16जुलाई  2025//बिलाईगढ़ — छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बिलाईगढ़ की जर्जर सड़कों का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सरकार से तारांकित प्रश्न के माध्यम से जवाब तलब करते हुए भाजपा सरकार की विकास नीतियों पर सवालिया निशान खड़ा किया।

विधायक कविता लहरे ने कहा कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कें वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने विधानसभा में सरकार से पूछा:

“क्या उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) यह बताने की कृपा करेंगे कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्रामीण सड़कें वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं और उनकी मरम्मत नहीं की गई है? यदि हाँ, तो लोक निर्माण विभाग द्वारा इन मार्गों की मरम्मत हेतु कौन-कौन सी कार्ययोजनाएँ बनाई गई हैं? और इन सड़कों के निर्माण कार्य कब तक शुरू किए जाएंगे?”

“घोषणाएं नहीं, कार्रवाई चाहिए” — विधायक का दो-टूक बयान

विधायक ने तीखे शब्दों में कहा, “जनता ने हमें जनप्रतिनिधि बनाकर भेजा है, घोषणाएँ सुनने नहीं। सड़क जैसी बुनियादी जरूरत पर अब और चुप नहीं बैठा जा सकता।” उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुए तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

लोक निर्माण विभाग का जवाब और योजनाएं

सरकारी जवाब में लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि क्षेत्र की प्रमुख जर्जर सड़कों को वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया है और कार्य की प्रक्रिया प्रगति पर है। विभाग के अनुसार:

  • महारानी-बया मार्ग: पैच मरम्मत हेतु योजना में शामिल, एजेंसी निर्धारित।
  • गिरौदपुरी–राजादेवरी–बया मार्ग (33 किमी): पुल-पुलिया सहित मजबूतीकरण कार्य बजट में शामिल, प्रक्रिया चालू।
  • सरसिवा–बालपुर–कोसीर मार्ग (7.50 किमी): मजबूतीकरण कार्य बजट में, प्रक्रिया प्रगति पर।
  • भिनोद–गगोरी मार्ग: पैच मरम्मत हेतु योजना में शामिल, एजेंसी निर्धारित।

मानसून ने बढ़ाई परेशानियां

बारिश के चलते इन सड़कों की हालत और बिगड़ गई है। गहरे गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।

विधायक का आरोप: “केवल घोषणाओं की सरकार है भाजपा”

विधायक कविता लहरे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल काग़ज़ी घोषणाओं और बजट आंकड़ों से जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने दोहराया कि जब तक धरातल पर कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!