उत्तर प्रदेशबस्ती

।। अजमेर ,जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल।।

।। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। अजमेर ,जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल।।

16 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती।। जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे पर शनिवार देर रात ट्रक और सवारी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12 बजे सिद्धार्थनगर से अजमेर जा रही जायरीनों से भरी बस हरदिया चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान बड़ेसर की ओर से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 बस्ती–बांसी मार्ग पर बरगदवा के पास सोमवार देर रात ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र से लगभग 50 जायरीनों को लेकर एक बस अजमेर शरीफ जा रही थी। रात करीब 11 बजे बरगदवा के पास बड़ेवन की ओर से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

     सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मृतकों की पहचान कराने की कार्रवाई जारी है।

     हादसे में घायल होने वालों में संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के बेलहरकला निवासी जैनब खातून, असुरन निशा, सेहरून निशा (80), अमरोहा निवासी नजमा खातून (45), शायरा बानो (70), गौहनिया माफी थाना बखिरा निवासी सजरून निशा, बस्ती जिले के रुधौली निवासी जव्वार अली (80), मो. नसीम, मुंडेरवा क्षेत्र निवासी अख्तर अली (60) तथा गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के ठठरा बाजार निवासी छेदन अली (70) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रक बस के भीषण टक्कर में बस ट्रक के आगे के हिस्से के उड़े परखच्चे। जोरदार टक्कर में ड्राइवर की हालत बताई जा रही गंभीर। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल बस्ती प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी। घटना स्थल पर डीएम बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना एसपी बस्ती अभिनंदन मौजूद। एडीएम बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान एसडीएम शत्रुघ्न पाठक घटनास्थल पर मौजूद। यात्रियों की चीख पुकार देखकर स्थानीय लोग सहमे राहत कार्य में जुटे।जिला प्रशासन तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में कराया एडमिट उपचार जारी। कई यात्रियों की हालत बताई जा रही नाजुक गंभीर। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में हुआ हादसा बस्ती आ रही थी यात्रियों से भरी बस।

हरदिया चौराहे पर टोल बचाने के चक्कर में अक्सर होता है हादसा रोड है सकरा। बस्ती जनपद के मारुति एजेंसी के पास की है घटना।

हालांकि इस भीषण हादसे के बाद एक बार फिर बस्ती में अवैध और अनियंत्रित बस संचालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लंबे समय से बिना परमिट, बिना फिटनेस और ओवरलोडिंग के साथ बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। डबल डेकर जैसी भारी बसें संकरी और संवेदनशील सड़कों पर कैसे चल रही हैं, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

सबसे बड़ा सवाल परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की भूमिका को लेकर उठ रहा है। यदि जिले में नियमित चेकिंग, परमिट और फिटनेस की सख्त जांच होती, तो क्या ऐसी बसें सड़क पर दौड़ पातीं? आखिर इन अवैध बसों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या कहीं न कहीं विभागीय लापरवाही या मौन सहमति के चलते ऐसे वाहन संचालन की छूट मिल रही है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद जांच और कार्रवाई की बातें तो होती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है और वही बसें फिर सड़कों पर दिखाई देने लगती हैं। यही लापरवाही बार-बार मासूम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। लेकिन सवाल अब भी कायम है कि क्या इस हादसे के बाद अवैध बस संचालन पर वास्तव में सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य हादसों की तरह फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।

बड़ेबन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का नाम पता विवरण:— 

मृतक:-

01. अब्दुल्ला पुत्र हसन रजा निवासी कथकपुरवा थाना रूधौली जनपद बस्ती उम्र लगभग 60 वर्ष ,संपर्क न0 BDC कथकपूर्वा शहाबुद्दीन 9919817365..

02. मुख्तार अली पुत्र जुम्मन निवासी उच्च गांव जमोहे थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 75 वर्ष 

03. संदीप पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी रूधौली थाना रूधौली जनपद बस्ती उम्र 32 वर्ष ( बस ड्राइवर )

04. शिवराज सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी जसोहन इटावा ( ट्रक ड्राइवर )

BRD रिफर किये गए घायलों के नाम पता:-

1. जैनब खातून पुत्री अजमत अली पता बेलहर थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर उम्र करीब 8 वर्ष है ठीक है …

2. सायरा बानो पत्नी फुदन उम्र 70 वर्ष निवासी बभनी जिला संतकबीर नगर…

3. जौवाद अली पुत्र बल्लर पता निवासी बजहा थाना रुधौली जनपद बस्ती उम्र करीब 60 वर्ष

 रेफर किए गए लोगों के साथ आरक्षी:-

 संजीव शाह मोबाइल नंबर 8303154028  

HC कैलाश प्रसाद मोबाइल नंबर 9919365917 भेजे गए हैं

 जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों के नाम पता:-

1-मोहम्मद इशा पुत्र अनवर अली उम्र 72 साल ग्रामवा पोस्ट मीरगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद मोबाइल नंबर 9161425301 

2- रहसुन निशा पुत्री रोशन अली ग्राम रोहनिया माफी थाना बखिरा जिला संत कबीर नगर …

3- मुमताज अली पुत्र नवरंग ग्राम सिरमा गुलरिया थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती …

4- गुलाम हुसैन पुत्र शफी मोहम्मद उम्र 55 वर्ष निवासी करिया सिंह दुधारा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर… 

5- अमीना खातून पुत्री गुलाम हुसैन उम्र 50 वर्ष ग्राम करिया सिंह दुधारा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर …

6- फातिमा पत्नी मोहम्मद हुसैन उम्र 30 वर्ष ग्राम पता करिया सिंह दुधारा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर।

7- सदरूनिसा पत्नी रोशन अली ग्राम गौहनिया माफी थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर उम्र करीव 55 वर्ष… परिजन कौशर अली पुत्र रोशन अली जिला चिकित्सालय में मौजूद हैं मोबाइल नंबर 9792311201 .

8- अजीजुन निशा पत्नी इब्राहिम निवासी बेलहर बाजार थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर उम्र करीब 41 वर्ष परिजन बेटी आसमा खातून मौजूद है मोबाइल नंबर 9565746216 

9- असुरन निशा पत्नी अलाउद्दीन उपरोक्त…10- शाहरून निशा पत्नी शमीम उम्र 80 वर्ष…

10. मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी तुरकहिया गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती जिला चिकित्सालय में परिजन इत्तखार अहमद पुत्र मोहम्मद नसीम मौजूद है मोबाइल नंबर 9554686395 

11- मुरताज अली पुत्र नावरा निवासी सिरमा गुलरिया थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 60 वर्ष परिजन को सूचना हो गई है।

12- नजमा खातून पत्नी सईद मोहम्मद पता अमडोभा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर उम्र 45 वर्ष..

13- सेहरुन्निसा पत्नी सजीम निवासी करिया सिंह दुधारा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर उम्र करीब 60 वर्ष परिजन रिश्तेदार मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र करामतुल्लाह निवासी सालेपुर मौजूद हैं मोबाइल नंबर 9156680798 …

14- खेदन अली पुत्र अली जान निवासी ठर्रापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 70 वर्ष है परिजन रिश्तेदार मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र करामतुल्लाह निवासी सालेपुर मौजूद हैं मोबाइल नंबर 9156680798 …

15- मोहम्मद सजीम पुत्र खुशीहाल पता करिया सिंह दुधारा थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर उम्र 61 वर्ष मौके पर परिजन अब्दुल रहीम पुत्र मोहम्मद सम मौजूद हैं मोबाइल नंबर 9137542063 

16- अख्तर अली पुत्र ईदु अख्तर पता उच्चगांव थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती परिजन रिश्तेदार हनी पुत्र वाजिद अली निवासी पिपरा प्रथम मौजूद है।

17. करामतुल्लाह पुत्र जसुल्लाह निवासी सालेपुर थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर मौके पर परिजन सलाउद्दीन पुत्र करामतुल्लाह मौजूद हैं मोबाइल नंबर 9156680798।

Back to top button
error: Content is protected !!